अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दोनों महान व्यक्तित्व का स्मरण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। सुबह नंदादेवी मंदिर परिसर से चौघानपाटा गांधी पार्क तक प्रभात फेरी निकाली गई। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व छात्र छात्राओं समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।
कलक्ट्रेट में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने दोनो विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। डीएम ने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां बापू के प्रिय भजनों को सामूहिक रूप से गाया गया। यहां एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
गांधी व शास्त्री जयंती पर पुलिस लाईन में कार्यक्रम हुआ। जहां एसएसपी देवेंद्र पींचा ने ध्वाजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। और बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम समेत अन्य भजन गाये गए।
जिला व नगर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि भारत और महात्मा गांधी दोनों एक दूसरे में समाहित हैं। देश को महात्मा गांधी के बिना परिभाषित नहीं किया जा सकता है। यहां पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, गीता मेहरा, मनोज सनवाल, केवल सती, महेश आर्य, एनडी पांडे, निजाम कुरेशी, हेम चन्द्र तिवारी, पूरन रौतेला, विक्रम बिष्ट, शोभा जोशी, निर्मल रावत, त्रिलोचन जोशी, परितोष जोशी, दीपा साह आदि मौजूद रहे।
सोमेश्वर के शहीद स्मारक चनौदा, महात्मा गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज, शहीद हुकुम सिंह बोरा स्मारक, डिग्री कॉलेज, पुलिस थाना समेत कई संस्थानों में गांधी व शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।
एसएसजे परिसर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्ष व उल्लास से मनाई गई। परिसर निदेशक प्रो प्रवीण बिष्ट ने झंडारोहण किया। 24 यूके बालिका वाहिनी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (ले.) डॉ ममता पंत के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। और सफाई अभियान चलाया।