अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में शारदीय नवरात्रि की धूम शुरू हो गई है। पहले दिन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मां जगदंबा के मंदिरों में मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा हुई। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्रि के पहले दिन बाजार में भी काफी चहल पहल रही।
नगर के चौघानपाटा, लक्ष्मेश्वर, गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, राजपुरा, ढूंगाधारा, पातालदेवी, न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी, ऑफीसर्स कॉलोनी व धारानौला में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों व पंडालों में पहुंचने शुरू हो गए थें। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना की और मां का आशीर्वाद लिया। नगर के आस पास के क्षेत्रों प्रसिद्ध चितई मंदिर, नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, कसार देवी, पौधार स्थित बानड़ी देवी, धौलछीना स्थित विमलकोट मंदिर, स्याहीदेवी मंदिर में काफी संख्या में भक्त पहुंचे और पूजा अर्चना की।
दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा द्वारा पलटन बाजार स्थित सिद्ध नौला होते हुए वापस चौघानपाटा तक कलश यात्रा निकाली। समिति के मनीष जोशी ने बताया कि यहां प्रत्येक दिन शाम 6 से 8 बजे तक आचार्य राजेश जोशी द्वारा सत्संग, देवी महात्मा और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सुबह 6 से 8 बजे तक पंचाग कर्म, देवी पाठ और आरती, शाम 4 से 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात में 9 से 12 बजे तक आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आशु बिष्ट, राहुल गोस्वामी, दर्शन समेत कई लोग सहयोग कर रहे है। कलश यात्रा में कृष्णा चौहान, दीपा पांडे, मीना जोशी, लता बोरा, चंद्रा जोशी, रेखा आर्या, रश्मि पांडे, अंजू समेत कई भक्त मौजूद रहे।
लक्ष्मेश्वर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव की शुरूआत हुई। यहां नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को खूटकूनी भैरव मंदिर से लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकली गई। आचार्य पं. सतीश चन्द्र जोशी एवं प. चन्द्रशेखर जोशी ने मुख्य यजमान पंकज कुमार पंत, लता पंत, रमेश चन्द्र जोशी, गीता जोशी के हाथों लोक कल्याण के लिए गणेश पूजन, दीप पूजन, कलश स्थापना की गई।
यहां समिति संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, संयोजक अमित साह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, कैलाश गुरुरानी, आईडी तिवारी, भूपेन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, मंगल सिंह बिष्ट, तारू पाण्डेय, दिवान बिष्ट, सुन्दर बिष्ट, महेन्द्र रावत, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, व्यवस्थापक नमित जोशी, सचिव विक्रम साह भोलू, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, दिनेश मठपाल, हिमांशु तिवारी, गगन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष हेमंत पाण्डेय, गौरव पांडे, नरेंद्र बिष्ट, भावेश पाण्डेय समेत कई भक्त मौजूद रहे।