Breaking News

विज्ञान महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सीनियर व जूनियर वर्ग में इन होनहारों ने मारी बाजी

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाक के राइंका गरूड़ाबांज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपने मॉडल और ड्रामा प्रस्तुत किए।

महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विज्ञान आज केवल एक विषय ना होकर दैनिक जीवन की जरूरत बन गया है। मानव जीवन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण विज्ञान में ही निहित है। इसलिए विद्यालयों में वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। महोत्सव के संयोजक प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को नए-नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

महोत्सव के संयोजक प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को नए-नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

महोत्सव में सीनियर वर्ग की माॅडल प्रदर्शनी में खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय में सुनीता प्रथम, ममता द्वितीय, परिवहन एवं संचार विषय में बबीता पाण्डे प्रथम, महिमा बिष्ट द्वितीय, प्राकृतिक खेती विषय में तेज सिंह प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय, आपदा प्रबंधन विषय में लता पांडेय प्रथम, अक्षत कुमार द्वितीय, गणितीय प्रतिरुपण एवं संगणात्मक चिंतन विषय में रवि प्रथम, कंचना बिष्ट द्वितीय, कचरा प्रबंधन विषय में सपना प्रथम, दीक्षा रौतेला द्वितीय, संसाधन प्रबंधन विषय में नितिन प्रसाद प्रथम, अंजलि आर्य द्वितीय स्थान पर रहे।

जूनियर वर्ग में खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय में करन प्रथम, चांदनी बिष्ट द्वितीय परिवहन एवं संचार विषय में हिमांशु प्रकाश पाण्डेय प्रथम, प्राकृतिक खेती विषय में अमित प्रसाद प्रथम, रश्मि साह द्वितीय, आपदा प्रबंधन विषय में कोमल प्रथम, राघव जोशी द्वितीय, गणितीय प्रतिरूपण एवं संगणात्मक चिंतन विषय में ममता प्रथम, मनीषा गैड़ा द्वितीय, कचरा प्रबंधन विषय में सिद्धार्थ प्रथम, कंचन पाण्डे द्वितीय, संसाधन प्रबंधन विषय में लक्की बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे।

विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज द्यूनाथल प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गरूड़ाबांज द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज खेती तृतीय स्थान पर रहे।

इस मौके पर मोनिका वर्मा, मेघा मनराल, गौरव डालाकोटी, नितेश कांडपाल, संदीप गोस्वामी, हेम पंत, सुरेश आर्य, लक्ष्मण सिंह रावत, पूरन चंद्र पांडे, नवीन कुमार, मोहन भट्ट, जीवनलाल, संतोष कुमार, बिशन लाल, हीरा सिंह डोभाल, दीपिका हयांकी, शुभलक्ष्मी पंत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक धरना, नए लेबर कोड समाप्त करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों द्वारा …