Breaking News

Almora:: अधिवक्ता अशोक जोशी के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

अल्मोड़ा। नगर के ढूंगाधारा निवासी अधिवक्ता अशोक जोशी का 48 वर्ष की आयु में बीते गुरुवार को निधन हो गया है। वे नामिका अधिवक्ता (एपीओ) भी रहे थे। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

अधिवक्ता स्व. अशोक जोशी के निधन पर जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कवींद्र पंत, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव दीप जोशी, उपसचिव प्रेम आर्या, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को बार एसोसिएशन के लिए अपूरर्णीय क्षति बताया है।

भारतीय जनता पार्टी ने अधिवक्ता अशोक जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, रणजीत सिंह भंडारी, गोविन्द पिलख्वाल, गौरव पांडेय, रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, लता बोरा, ललित लटवाल, कुंदन लटवाल, महेश नयाल, डा. एसएस पथनी, सुभाष पांडे, पंकज जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, जगत तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Check Also

TET अनिवार्यता और पदोन्नति में रोक के विरोध में एलटी शिक्षकों ने काले फीते बांधकर जताया विरोध

अल्मोड़ा: एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता लागू करने और सभी स्तरों पर …