Breaking News

राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, पूरन अध्यक्ष तो उमेश बने मंत्री

अल्मोड़ा। राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान पुरानी कार्यकारणी का भंग कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया। पूरन सिंह मनवाल अध्यक्ष और उमेश सिंह मुस्युनी मंत्री चुने गए।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष ललित तिवारी एवं विकास भवन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी की देखरेख में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाखा रानीखेत देवेंद्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष प्रकाश पुरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र आर्या, आडिटर किशन सिंह रावत, प्रचार मंत्री तारा दत्त, हरीश बोरा व दिवान सिंह फर्त्याल तथा संगठन मंत्री दिनेश जोशी, कमलापती व जगदीश बिष्ट चुने गए।

इसके अलावा पूरन चंद्र जोशी संरक्षक व मोहन आर्या सलाहकार बनाए गए। सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संगठन की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

यहां मुख्य रूप से आनंद सिंह, जगत सिंह, दिवान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मनोज ऐरी, महेश प्रसाद, राजेंद्र जीना, देवेंद्र प्रसाद, हरीश बोरा, प्रदीप कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …