Breaking News

खेल महाकुंभ प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन भनोली तहसील खेल मैदान में शुरू गमहो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार एवं प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ ने कई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया है। जिस कारण आज क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा दिखाई है।

इस मौके पर आयोजित अंडर 20 बालक वर्ग की 200 मी दौड़ में राहुल, 5000 मी दौड़ में गौरव पाण्डे, लंबी कूद में नरेंद्र सिंह, गोला क्षेपण में राहुल कुमार व बालिका वर्ग में गोला क्षेपण में नीतिका टम्टा, हेमा चिलवाल प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 17 बालक वर्ग की 200 मी दौड़ में अंकित, 3000 मीटर दौड़ में राजेंद्र सिंह, गोला क्षेपण में अक्षय बिष्ट, लंबी कूद में आयुष जोशी व बालिका वर्ग की लंबी कूद में राधा गैड़ा, 3000 मी दौड़ में सुनीता, गोला क्षेपण में प्रियंका ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 14 बालक वर्ग की लंबी कूद में मोहित सिंह, 600 मीटर दौड़ में विजय कुमार, ऊंची कूद में संदीप व बालिका वर्ग की लंबी कूद में भावना बिष्ट पहले स्थान और रहे।

सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन किशन मेहता एवं बृजेश डसीला ने संयुक्त रूप से किया‌।

इस मौके पर खेल समन्वयक राजेन्द्र नयाल, प्रधानाध्यापक बसन्त भट्ट, रमेश पांडेय, लोकेन्द्र सिंह, हरीश चौहान, गिरीश मेलकानी, वन्दना चौधरी, चन्द्रशेखर आर्य, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, नीरज सिंह, सोनू सिंह, महिपाल बनकोटी, महेंद्र भैसोड़ा, नृपेन्द्र सिंह, नवीन काण्डपाल, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।

Check Also

युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंताजनक: आईजी रिद्धिम अग्रवाल

अल्मोड़ा। पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि नशे की बढ़ती समस्या चिंताजनक है। युवाओं …