देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के 5 पूर्व कुलसचिवों से 19.25 लाख रुपए की वसूली होगी। दरअसल विश्वविद्यालय में 2015 से 2023 के बीच कर्मचारियों के नियम विरुद्ध प्रमोशन करने के मामले में यह वसूली की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलसचिव रामजीशरण शर्मा ने आदेश जारी करते हुए एक सप्ताह में धनराशि जमा करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि विश्वविद्यालय में कुलसचिव रहे डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेश चौबे, डॉ. उत्तम कुमार शर्मा और डॉ. अनूप कुमार गक्खड़ से यह वसूली की जाएगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News