Breaking News

ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन बुधवार को वालीबॉल व खो—खो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला के प्रधानाचार्य हरीश सिंह खानी ने किया।

इस मौके पर अंडर 17 व 14 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत ध्याड़ी, अंडर 20 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत पनुवानौला विजेता रहे। अंडर 14 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पनुवानौला प्रथम, बालिका वर्ग में गरुड़ाबांज प्रथम, अंडर 17 बालक और बालिका वर्ग में गरुड़ाबांज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त सभी विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर खेल समन्वयक राजेन्द्र नयाल, प्रधानाध्यापक बसंत कुमार भट्ट, वंदना चौधरी, ममता बलोदी, लोकेन्द्र सिंह, महेश पंत, धर्मेंद्र सिंह, कमल धौनी, महेंद्र भैसोड़ा आदि मौजूद रहे।

Check Also

युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंताजनक: आईजी रिद्धिम अग्रवाल

अल्मोड़ा। पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि नशे की बढ़ती समस्या चिंताजनक है। युवाओं …