Breaking News
Oplus_0

सल्ट बस हादसा:: मौत का आंकड़ा पहुंचा 36, अल्मोड़ा व पौड़ी के एआरटीओ सस्पेंड, जानिए और अपडेट


अल्मोड़ा। सल्ट के कूपी मरचूला के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालो की संख्या लगातार बढ़ रही है। हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। कुमाउं कमीश्नर दीपक रावत ने इसकी पुष्टि की है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए है।

 

 

सोमवार सुबह रामनगर जा रही बस मरचूला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 36 यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई। और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला प्रशासन से वार्ता कर राहत बचाव कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

कुमाउं कमीश्नर दीपक रावत ने रामनगर में मीडिया से वार्ता में कहा कि घटना में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तीन गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

 

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …