Breaking News

सल्ट बस हादसा: दुर्घटना में इन लोगों ने गंवाई जान, यहां देखें मृतकों व घायलों की लिस्ट


अल्मोड़ा। सल्ट बस हादसे में कम से कम 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। इन घायलों को उपचार रामनगर, सुशीला तिवारी अस्पताल और एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। इसके अलावा कुछ घायलों का उनके अनुरोध पर निजी अस्पताल में भी उपचार चल रहा है।

अल्मोड़ा जिला प्रबंधन अधिकारी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक सल्ट तहसील के कूपी मोटर मार्ग में मरचूला के पास गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की बस नंबर UK12 PA 0061 हादसे का शिकार हुई। हादसे में 28 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा जबकि 8 घायलों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुई। कुल मिलाकर अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 27 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार जारी है।

 

 

सल्ट बस हादसे से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नम्बर-9458367078 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस नंबर पर इस घटना से जुड़ी जानकारी लेने के साथ साझा भी की जा सकती है। साथ ही घायलों से जुड़ी जानकारी भी इस नंबर से प्राप्त की जा सकती है।

सल्ट में भीषण बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के साथ ही देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे पर जहां देश की राष्ट्रपति दौप्रदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई हस्तियों ने शोक प्रकट किया है तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्री व कई सांसद अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर घायलों की कुशलक्षेम जानने के लिए रामनगर पहुंचे। रामनगर अस्पताल में घायलों से मिलने आने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, केंद्रीय राज्य मंत्री व अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट शामिल रहे।

 

यहां देखें लिस्ट-

 

 

 

 

Check Also

Breaking: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राष्ट्रपति से की यह अपील

दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता दिल्ली के …