Breaking News

मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव की धूम, इंदर आर्या के गीतों पर जमकर थिरके लोग

 

अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में नगर के मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव जारी है। गुरुवार देर रात तक प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या व नवीन पाठक के गीतों ने लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। देर रात तक लोग उनके गीतों पर झूमते रहे।

मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा व अन्य अतिथियों के दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। लोकगायक इंदर आर्या ने अपने सुपरहिट गीत गुलाबी सरारा…, सावरी सावरी…, मधु…तेरी मेरी जोड़ी फसक्लास… से समा बांध दिया। इस दौरान दर्शकों की फरमाइश पर उन्होंने कई गीत गाये। उनके गीतों पर युवा, महिला सभी ने जमकर डांस किया। इसके अलावा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने कुमाऊं-गढ़वाली नृत्यों और गीतों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थान से आए सुरेश व्यास के लोकनृत्य ने जहां सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही, हरियाणा के कलाकरों ने फाग नृत्य की प्रस्तुति से रंग जमा दिया।

यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. लक्ष्मण, बीएस मनकोटी, शोभा जोशी, दीपक भट्ट, राजेंद्र कैड़ा, मनोज जोशी, जया साह, रवि रौतेला, समिति के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सचिव प्रकाश बिष्ट, पूरन रौतेला, ललित मोहन बिष्ट, मंयक रौतेला, हरीश कनवाल, कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …