Breaking News

राउमावि चगेंठी में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

अल्मोड़ा। विकासखंड धौलादेवी के राउमावि चगेंठी में बुधवार को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा व सीडीओ दिवेश शाशनी ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। जिसके बाद शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। तथा विधायक ने अधिकारियों को लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों तक उनका सीधा लाभ पहुंचाने का माध्यम है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के लाभार्थियों को किट वितरित की गई। सीडीओ द्वारा छात्र-छात्राओं और लोगों को नशा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई गई। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन योजनाओं, प्रमाण पत्र जारी करने, स्वरोजगार योजनाओं, कृषि एवं उद्यान संबंधी जानकारियां और अन्य योजनाओं के आवेदन लिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। जिसका लाभ ग्रामीणों ने लिया।

यहां एसडीएम भनोली नंदन सिंह नगन्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …