Breaking News
Oplus_0

केदारनाथ विस उपचुनाव पर पूर्व CM हरीश रावत ने दिया बड़ा बयान, BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केदारनाथ विस उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लव, लैंड व थूक जिहाद से आगे बढ़कर शराब, पैसा, पुलिस जिहाद कर यह चुनाव जीता है। भाजपा ने उपचुनाव में धनबल व शराब का खूब उपयोग किया। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के धनबल की जीत तथा उत्तराखंडियत और उत्तराखंड के सरोकारों की हार है।

शनिवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से मुखाबित हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा उत्तराखंड के सरोकारों के लिए संघर्ष किया है। वह पहले शख्स थे जिन्होंने 2018 में विस में भू काननू के लिए आवाज उठाई थी। जिन मुद्दों के खिलाफ उत्तराखंड आज लड़ रहा है, आवाज उठा रहा है। उन सभी के लिए मनोज रावत एक मुफीद जनप्रतिनिधि है। इसके बाद भी अगर मनोज रावत चुनाव हारे है तो ये केवल कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि उन तमाम लोगों के लिए चिंताजनक पहलू है जो उत्तराखंडियत, केदारखंड व पहाड़ की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चिंतन बैठक करना सरकार के पहाड़ प्रेम के नाम पर केवल और केवल केदारनाथ में संदेश देना मात्र था।

भाजपा की संवैधानिक व्यवस्था में आस्था नहीं

अल्मोड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा के बंटोगे तो कटोगे नारे पर निशाना साधा है। इस नारे को देश व संविधान के लिए विस्फोटक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं द्वारा यह नारा दिया गया है। जिससे तय हो गया कि भाजपा की संवैधानिक व्यवस्था में आस्था नहीं रही है। जो लोग गांधी, नेहरू व आंबेडकर पर आस्था रखते हैं उन्हें इस नारे के खिलाफ चिंतित होना चाहिए।

पलायन को लेकर सरकार का तथाकथित चिंतन निराशाजनक

अल्मोड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने पलायन के मुद्दे पर प्रदेश की धामी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में पलायन आयोग बने छह साल का समय बीत चुका है। इतने वर्षो बाद के बाद भी पलायन पर सिर्फ चिंतन ही हो रहा है। अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। भाजपा सरकार का तथाकथित चिंतन निराशाजन है। राज्य में महंगाई व बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है। पिथौरागढ़ में अभी जो कुछ हुआ उसने सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।

नशे का आक्रमण खतरनाक

अल्मोड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि शराब व स्मैक परिवारों को खत्म कर रहा है। लेकिन इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार के स्तर से कोई प्रयास नहीं दिख रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकार में तीन अधिकारियों को सिर्फ नशे की रोकथाम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नशे से जिस तरह के हालत शहर व गांव गांव पैदा हो रहे है उससे देवभूमि की संस्कृति का अपभ्रंश पैदा हो रहा है, जो काफी गंभीर है।

सरकार से वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग

अल्मोड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन व कैंची धाम को ध्यान में रखते हुए सरकार को कालाढूंगी से पाटकोट होते हुए कोसी के किनारे अल्मोड़ा तक वैकल्पिक मार्ग बनाना चाहिए। क्वारब में जो स्थिति बनी है उससे अल्मोड़ा, बागेश्वर व चंपावत की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव दिखाई देने लगा है। इसलिए समय रहते सरकार को वैकल्पिक मार्ग पर विचार करना चाहिए।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, मनोज सनवाल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

नगि सभागार में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक, अनदेखी पर प्रदेश कार्यकारणी के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

अल्मोड़ा: नगर निगम सभागार में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की आकस्मिक बैठक हुई। शाम 4 …