Breaking News

कांग्रेस ने की गौतम अडानी को गिरफ्तार करने की मांग, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

अल्मोड़ा। उद्योगपति गौतम अडानी प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अडानी को बचाने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। और कथित घूस देने के आरोपों से घिरे अडानी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ भारत में लोक सेवकों को कथित रूप से रिश्वत देने के लिए अमेरिका में अभियोजन पक्ष की ओर से उपलब्ध कराए गए सबूतों के आधार पर तुरंत मामला दर्ज करना चाहिए। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर उद्योगपति अडानी को बचाने का आरोप लगाया।

पुतला दहन में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, पूरन रौतेला, विक्रम बिष्ट, राधा बिष्ट, शोभा जोशी, मनोज सनवाल, दीवान सतवाल, दीपक कुमार, नारायण दत्त पांडे, रमेश लटवाल, जया जोशी, संजू सिंह, सुनील कर्नाटक, जगदीश तिवारी, हेम चंद्र तिवारी, शरद शाह, रजनी टम्टा, बीके भट्ट, निजाम कुरैशी, ललित सतवाल, देव मिश्रा, शशांक बिष्ट, बाल विक्रम रावत, मणिराज मटेला, मनोज बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …