Breaking News

काम की खबर:: अल्मोड़ा-क्वारब NH रात में अब इस दिन तक रहेगा बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

अल्मोड़ा। क्वारब के पास भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे मलबा व सड़क धंसने के चलते जिला प्रशासन ने अल्मोड़ा-क्वारब नेशनल हाईवे में रात्रि में वाहनों के प्रतिबंध की अवधि को बढ़ा दिया है। अब यह मार्ग 10 दिसंबर तक बंद रहेगा।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डीएम आलोक कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मार्ग रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति वाहन से आवाजाही नहीं कर सकेगा। एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में क्वारब के पास दरक रही पहाड़ी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। लेकिन इस समस्या का सरकार, प्रशासन व विभागीय संस्थाएं कोई ठोस समधान नहीं निकाल पाये है। क्वारब के पास हो रहे लैंडस्लाइड से सड़क का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। खतरे के बीच वाहन चालक व यात्री इस मार्ग से यात्रा करने को विवश है।

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …