Breaking News

अल्मोड़ा में एक्शन में परिवहन विभाग, ओवरलोडिंग व शराब पीकर वाहन चलाने पर डंपर चालक पर कार्रवाई

अल्मोड़ा। परिवहन विभाग द्वारा रविवार को अल्मोड़ा व द्वाराहाट में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, हेल्मेट, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, फिटनेस वाले 11 वाहन चालकों के विरूद्ध कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

आरटीओ प्रवर्तन अनीता चंद ने बताया कि करबला के पास चेकिंग के दौरान एक चालक शराब पीकर डंपर चलाते पाया गया। डंपर ओवरलोड भी था। डंपर चालक रमेश पांडे निवासी बिलौना बागेश्वर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। और डंपर को सीज किया गया है।

आरटीओ ने कहा कि नियम तोड़ने वाले चालको को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

चेकिंग टीम में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनीता राणा, विपिन बिनवाल आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …