Breaking News

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एनएस धानिक पहुंचे सर्वोदय इंटर कॉलेज जयंती, स्कूल के जीर्णोधार को सौंपा चेक

अल्मोड़ा। नैनीताल हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति व वर्तमान में पुलिस प्राधिकरण के अध्यक्ष एनएस धानिक सोमवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज जयंती पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य पीएल वर्मा एवं एनसीसी अधिकारी ले. शिवराज बिष्ट ने रिटायर्ड उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

रिटायर्ड जस्टिस एनएस धानिक ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सामान्य परिवेश में रहते हुए भी किस तरह छात्र उच्च पदों को अपनी मेहनत के बल पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सर्वोदय इंटर कॉलेज से 1976 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थीं। इस दौरान उन्होंने स्कूल से जुड़ी अपनी कई यादों को विद्यार्थियों से सांझा किया।

उन्होंने विद्यालय के जीर्णोद्वार के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के निर्माण के लिए दो लाख एक हजार ग्यारह रूपये की धनराशी का चैक विद्यालय को समर्पित किया। आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पाण्डेय, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …