Breaking News

पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2024:: अल्मोड़ा में उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले इन 14 विद्यालयों को किया सम्मानित  

अल्मोड़ा। नगर के जीजीआईसी स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी व प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले जिले के दस इंटरमीडिएट व चार हाईस्कूल के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।

समारोह में राइंका कठपुड़िया, राइंका पाली, राइंका अंडोली, राइंका लोधिया, राइंका खाटवे, राइंका जैना, राइंका डीनापानी, राइंका पटलगांव, राइंका कोटाचामी, राइंका खीड़ा, राइंका बसर, राउमावि कुनस्यारी, विबावि मंदिर अल्मोड़ा, विज्डम कान्वेण्ट हाईस्कूल चौखुटिया आदि स्कूलों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने सभी पुरस्कार प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बधाई देते हुए भविष्य में अपने—अपने विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को और अधिक बेहतर बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में डीईओ बेसिक चंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य जीजीआईसी विजया पंत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपिका मिश्रा, पकंज जोशी, मोहित कुमार, पुष्पा कांडपाल, गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …