Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिली लाश

इंडिया भारत न्यूज डेस्क। एमएससी की एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में अध्ययनरत एक छात्रा जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और चौरास परिसर में कमरा किराये पर लेकर अकेली रहती थी। मंगलवार को पड़ोस में रहने वाली एक अन्य छात्रा ने उसे कमरे में बेहोशी की हालत में पाया। लोगों ने बेहोश छात्रा को बेस अस्पताल, श्रीकोट पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने मीडिया को बताया कि श्रीकोट पुलिस चौकी से इस घटना की सूचना कीर्तिनगर पुलिस को दी गई। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है और उनके परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा की मौत किस वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि छात्रा डिप्रेशन का शिकार थी। छात्रा का उपचार चल रहा था।

Check Also

breaking

Big breaking: दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, 17 लोगों की मौत की सूचना, कई लोग घायल

  इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान इलाके के एक …