Breaking News
Oplus_131072

बड़ी खबर:: अल्मोड़ा में 18 लाख से अधिक कीमत की गांजा पकड़ी, दो सगे भाईयों समेत 4 तस्कर अरेस्ट

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दो लग्जरी कारों से गांजा की तस्करी कर रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों कारों को सीज किया गया है। बरामद गांजा की कीमत साढ़े 18 लाख 83,875 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक जैनल-पुल के पास यूके 18आर-1901 होंडा सिटी व यूपी16जे-4566 सेंट्रो कार को रोककर चेक किया गया तो कार में सवार जावेद हसन, दिलशाद हुसैन, मो. हसनैन एवं आसिफ के कब्जे से पांच बोरों में 75.355 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। चारों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपित जिला रामपुर यूपी के रहने वाले है। जो 26 से 31 वर्ष के बीच की उम्र के है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि जावेद तस्करों का लीडर है वह गत वर्ष टांडा रामपुर में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपित पुलिस से बचने के लिये रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों से गांजा तस्करी करते है। इनमें जावेद और दिलशाद सगे भाई है, चारों मिलकर यहां से तस्करी करके गांजा टांडा ले जाने के फिराक में थे, जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था। लेकिन पुलिस ने आरोपितों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

 

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …