Breaking News
Oplus_131072

Nikay chunav 2024:: अल्मोड़ा में बागी बिगाड़ सकते हैं बीजेपी-कांग्रेस का गणित, पार्टी नेताओं की बढ़ी टेंशन

अल्मोड़ा। नगर निगम बनने के बाद अल्मोड़ा मेयर सीट पर पहली मर्तबा होने जा रहे चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने जैसे ही मेयर सीट पर अपने पत्ते खोले तो पार्टी को दूसरे दावेदारों से बगावत का सामना करना पड़ा। टिकट नहीं मिलने से निराश बीजेपी-कांग्रेस से दो-दो दावेदारों ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर मोर्चा खोल दिया है। बागियों ने निर्दलीय नामांकन कर पार्टी नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है।

अल्मोड़ा मेयर सीट को पहले महिला के लिए आरक्षित किया गया था। बाद में इस सीट को ओबीसी के लिए आरक्षित कर दिया गया। भाजपा से दावेदारी करने वाले मनोज वर्मा और विनोद गिरी गोस्वामी टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद गए हैं। मनोज वर्मा वर्तमान में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष है और विनोद गिरी गोस्वामी भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष तथा गोस्वामी समाज के अध्यक्ष हैं। जबकि कांग्रेस से अमन अंसारी जिला मंत्री व मदन मोहन वर्मा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय ताल ठोक दी है। अमन अंसानी कांग्रेस में जिला महामंत्री है, उन्होंने पार्टी को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है।

दावेदारों के बागी तेवर दिखाने के बाद अब दोनों पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ गई है। इस मामले में कांग्रेस का दर्द अधिक दिख रहा है। चूंकि कांग्रेस में मेयर का टिकट फाइनल होने के बाद कई पदाधिकारी भी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं, जिन्होंने पार्टी के चुनावी कार्यक्रमों से फिलहाल दूरी बना दी है। दोनों दलों के नेता व पदाधिकारी बागियों व असंतुष्ट पदाधिकारियों को मनाने में जुट गए है। जानकारों के मुताबिक, अगर बागियों के तेवर बरकरार रहे और पार्टियां उन्हें मनाने में सफल नहीं होती तो यह दोनों दलों की जीत का गणित व समीकरण दोनों बिगाड़ सकते है। अब दोनों दले इसमें कितना सफल होते है, यह देखना दिलचस्प होगा।

 

Check Also

Breaking news

Big breaking: क्वारब में यातायात प्रतिबंध में बदलाव, अब तय समय में चलेंगे भारी वाहन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाइवे के किमी-56 और क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर लगाए गए यातायात …