Breaking News
Oplus_0

जंगल के दोस्त समिति ने सीएम को भेजा ज्ञापन, उठाई यह मांग

अल्मोड़ा। जंगल के दोस्त समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय से मिला। इस दौरान समिति ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर वनाग्नि प्रबंधन में वन विभाग को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा कि विषम, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में आम नागरिकों द्वारा वनाग्नि प्रबंधन में वन विभाग को सहयोग दिया जाता रहा है। लेकिन इस कार्य में आम नागरिक के चोटिल, घायल, अपंग या असामान्य परिस्थितियों में मौत होने की दशा में उपचार, आर्थिक सहायता की सुस्पष्ट व्यवस्था नहीं है।

समिति ने सीएम से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है ताकि राज्य की बहुमूल्य वन संपदा को वनाग्नि से सुरक्षित रखने में आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर सहयोग करें। प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव गिरीश चन्द्र शर्मा और मुख्य सलाहकार चंदन डांगी शामिल रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …