Breaking News
Oplus_131072

उत्तराखंड में फिर हुआ सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 लोगों की मौत की सूचना

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। एक के बाद एक हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है। ऐसी ही एक दुखद खबर पौड़ी गढ़वाल ​से सामने आ रही है। जहां यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। जिसमें पांच लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

पौड़ी पुलिस के मुताबिक, रविवार की शाम करीब 4 बजे सवारियों से भरी एक बस संख्या यूके 12 पीबी-0177 पौड़ी शहर से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 80 मीटर खाई में जा गिरी है। जिसके बाद पेड़ से टकराकर रुक गई। खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पौड़ी पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

हादसे में 5 लोगों के मौत और 17 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें 10 घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 7 घायलों का उपचार पौड़ी जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से देहलचौरी जा रही थी।

Check Also

Road accident:: कुमाउं में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।सीमांद …