Breaking News
Oplus_131072

Almora breaking:: क्वारब में फिर हुआ लैंडस्लाइड, भारी मात्रा में मलबा आने से हाईवे बंद

 

अल्मोड़ा: पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में क्वारब डेंजर जोन के पास यात्रियों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। गुरुवार सुबह क्वारब डेंजर जोन के पास पहाड़ी का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर गया।

फिलहाल यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो चुका है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से सड़क के बहुत जल्द खुलने के आसान नजर नहीं आ रहे हैं।

मार्ग बंद होने के बाद हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कई वाहन मौके पर फंसे हुए हैं।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …