Breaking News

अल्मोड़ा ने छोटी सरकार के लिए मतदान शुरू, 26 हजार से अधिक लोग करेंगे मतदान

 

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज लोग छोटी सरकार के लिए वोटिंग कर रहे हैं। नगर निगम के लिए पहली बार चुनाव हो रहा हैं। वोटिंग गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है।

अल्मोड़ा में 26 हजार से ज्यादा वोटर निकाय चुनाव में वोट डालेंगे और मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। हालांकि ठंड का सीजन होने के चलते सुबह बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम नजर आ रही है।

मतदान को लेकर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है। सभी 40 बूथों में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस की टीमें एक्टिव है।

नगर निगम के मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद होने जा रहा है। आज हो रहे मतदान के बाद 25 जनवरी को इन मतों की गणना होगी और विजेताओं की घोषणा होगी।

 

Check Also

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के पुतले की शव यात्रा निकालने के साथ किया सांकेतिक चक्काजाम, पुलिस से नोक-झोक

अल्मोड़ा: देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने और नेता प्रतिपक्ष राहुल …