Breaking News

निकाय चुनाव काउंटिंग:: मतगणना केंद्र में चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस, एसएसपी ने दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा के पांचों निकाय के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम, एसएसपी ने काउंटिंग डयूटी में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ

 

अल्मोड़ा: निकाय चुनाव के लिए मतगणना शनिवार यानि 25 जनवरी को होगी। नगर निगम के लिए पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में स्ट्रॉंग रूम बनाया गया है। मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। काउंटिंग के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।

एसएसपी ने शुक्रवार को निकाय चुनाव की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गई। एसएसपी ने कहा कि मतगणना के दौरानपुलिस का मजबूत सुरक्षा चक्र रहेगा। पांचों मतगणना स्थलों पर करीब 350 अधिकारी, कर्मचारी गणों की ड्यूटियां लगाई गई है प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंटो पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया।

एसएसपी द्वारा ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को अलर्ट रहकर ड्यूटी करने, बिना एंट्री पास के किसी को भी मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं देने, प्रत्येक व्यक्ति की भली-भांति चेकिंग, फ्रिस्किंग करने, मतगणना केन्द्र के अंदर किसी को अपने साथ मोबाईल, कैमरा अथवा अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं देने, सोशल मीडिया में अफवाह संज्ञान में आने पर आवश्यक कार्यवाही करने, सीसीटीवी कैमरों से भी स्ट्रॉंग रुम पर रखने के निर्देश दिए गए।

यहां सीओ विमल प्रसाद, आरआई विजय विक्रम सहित सभी थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

द्वाराहाट नपं में हुआ सबसे अधिक मतदान

अल्मोड़ा। जिले के पांचों निकाय में गत बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न हुआ। नगर के कुछ मतदान केंद्रों में देर शाम तक वोटिंग हुई। साथ ही एक दो बूथों को छोड़कर सभी निकायों का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले का मतदान 63.78 प्रतिशत रहा। इसमें अल्मोड़ा नगर निगम का मतदान 62 प्रतिशत जबकि चिलियानौला नगरपालिका का मतदान 65.64 प्रतिशत रहा। वही, द्वाराहाट नगर पंचायत का मतदान 68.59, नगर पंचायत भिकियासैंण का मतदान 61.43 तथा चौखुटिया नगर पंचायत के लिए पहली बार हुए चुनाव में मतदान 61.26 प्रतिशत रहा। पांचों निकायों में मतदान के बाद 25 जनवरी को काउंटिंग होगी।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …