अल्मोड़ा। नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक मंगलवार को चौघानपाटा स्थित पार्टी के नवीन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया।
देर शाम तक हुई बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस की हार जरूर हुई है लेकिन कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है और नगर पालिका व नगर पंचायत में कांग्रेस की प्रदेश में 60 प्रतिशत सीटों में जीत हुई है। और आने वाले समस्त चुनावों में कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी।
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि नगर निगम को छोड़कर नगर पालिका व नगर पंचायत में अधिकतर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सत्ता के आड़ में धन बल व प्रशासन को दबाव में लेकर चुनाव अपने पक्ष में कराने का काम किया है। विधायक ने कहा कि समीक्षा के दौरान जो भी कमियां निकल कर आई है उन्हें दूर करने का काम किया जाएगा। और जनता की भावनाओं को समझने के साथ ही भाजपा की विकास विरोधी सोच को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कहा कि हार जीत लगी रहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह से चुनाव लड़ा है और लड़वाया है और आगे भी लड़ाएंगे और आने वाले पंचायत व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत से जीतेगी।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस समर्थित विजयी पार्षदों का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज व संचालन नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, केवल सती, आनंद बगडवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, युकां जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, दीपा साह, पूरन रौतेला, आनंद बिष्ट, गीता मेहरा, दीप डांगी, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, दीवान सतवाल, अख्तर हुसैन, जगदीश तिवारी, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, राधा टम्टा मनोज वर्मा, बीके पांडे, निर्मल रावत, संजू सिंह, तारा तिवारी, हिमांशु मेहता, रोहित रौतेला समेत कई कांग्रसे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।