Breaking News
bjp logo

बिग ब्रेकिंग:: BJP की बड़ी कार्रवाई, इन पदाधिकारियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने पर भाजपा ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट और ग्रामीण मंडल मंत्री देवेंद्र राणा को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने निष्कासन पत्र में कहा कि दोनों पदाधिकारियों द्वारा खगमराकोट वार्ड में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार किया गया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा और जिला प्रभारी की सहमति के बाद उन्होंने दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ संगठनात्मक कार्यवाही करते हुए पार्टी से बाहर ​कर दिया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसमें हर कार्यकर्ता को अनुशासन के साथ कार्य करना होता है।

Check Also

Pc tiwari uppa

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार प्रचार में व्यस्त, जनता असुरक्षित: उपपा

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने कहा हल्द्वानी की गल्ला मंडी में दिनदहाड़े एक …