Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: सीओ के कार्यक्षेत्र में किए बदलाव, जीडी जोशी को CO सर्किल अल्मोड़ा की जिम्मेदारी

अल्मोड़ा। पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा बुधवार देर शाम पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

एसएसपी ने अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय से ट्रांसफर होकर जिले में आये सीओ जीडी जोशी को पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी है। सीओ जीडी जोशी पूर्व में भी अल्मोड़ा जिले में उपनिरीक्षक अभिसूचना के पद पर नियुक्त रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त जनपद टिहरी, सीओ बनबसा, अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में निरीक्षक के पद पर नियुक्त रहे है।

इसके अलावा वर्तमान में सर्किल अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद का सीओ रानीखेत के पद पर ट्रांसफर किया गया है। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को शीघ्र ही पदभार ग्रहण कर पुलिस कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए है।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …