Breaking News
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

Almora:: कांग्रेस ने भाजपाईयों से नियुक्ति पत्र बंटवाने का लगाया आरोप, CMO से की इस्तीफे की मांग

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने नवनियुक्त एएनएम को भाजपा पदाधिकारियों से नियुक्ति पत्र बंटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर अपने पद का दुरुप्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया व सेवा नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि गत दिवस नगर के पातालदेवी स्थित एएनएम सेंटर में अल्मोड़ा एवं बागेश्वर के 49 नवनियुक्त एएनएम महिला कार्मिकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ द्वारा की गई और उन्होंने अपनी मौजूदगी में भाजपा के कई पदाधिकारियों से एएनएम कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बंटवाए। उन्होंने कहा कि सीएमओ बताएं कि उन्होंने किस अधिकार से भाजपाईयों से नियुक्ति पत्र बटवाएं।

जिलाध्यक्ष भोज ने आरोप लगाया है कि सीएमओ भाजपा के एक कार्यकर्त्ता की तरह काम कर रहे हैं, जो सेवानियामवली का उल्लंघन है और अपने पद का गलत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने सीएमओ से अपने पद से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …