Breaking News
Oplus_0

फायर फाइटर्स को वितरित किए गए वनाग्नि सुरक्षा उपकरण, जंगल की आग बुझाने में निभाएंगे अहम भूमिका

अल्मोड़ा। हंस फाउंडेशन व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को वन चेतना केंद्र, एनटीडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वनाग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के तहत वन विभाग के सहयोग से ताकुला और हवालबाग के 400 फायर फाइटर्स को सुरक्षा उपकरण वि​तरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पॉल ने हंस फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवियों द्वारा वन अग्नि रोकथाम के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगामी 13 फरवरी को राज्य स्तर पर होने वाली मॉक ड्रील के बारे में जानकारी दी और सभी फायर फाइटर्स से प्रतिभाग करने की अपील की।

हंस फॉउंडेशन के परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तंगवान ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों में फायर डांगरी, हेलमेट, टार्च, जूते, पानी की बोतल वितरित किए जा रहे है। साथ ही फायर फाइटर्स का 10 लाख का दुर्घटना बीमा कराया गया है।

कार्यक्रम में एसडीआरएफ से पंकज डंगवाल, फायर स्टेशन से किशन सिंह, वन दरोगा हीरा सिंह बिष्ट, वन बीट अधिकारी पूनम पंत, वन सरपंच दिनेश पिलख्वाल, पुष्पा भंडारी, बसंती भंडारी, कमला देवी, ब्लाक सामन्यक चंद्रेश पंत, अनीता कनवाल, दीपक, कमल, भावना, शंकर, कैलाश, राजेंद्र, करन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीश रावत ने किया।

 

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …