Breaking News
Oplus_131072

दिल्ली की जीत पर अल्मोड़ा में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर मनाई खुशी

अल्मोड़ा। दिल्ली विस चुनाव में भाजपा की जीत के बाद चौघानपाटा में भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। और पार्टी पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को दिल्ली में ऐतिहासिक जीत मिली है। 26 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भगवा लहराया है। निश्चित रूप से यह विजय देश की है। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने झूठे वादें करने वालों को नकारा है और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है।

यहां मेयर अजय वर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, ललित लटवाल, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, मनोज जोशी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, आनंद कनवाल, मनीष जोशी, विनीत बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …