देहरादून: उत्तराखंड़ की जिया साहित्य कुटुम्ब द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्पर्श हिमालयी यूनिर्वसिटी में आयोजित यह कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ।
पहले सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. राजूल दत्त, विशिष्ट अतिथि चेतन गोड ने कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं दूसरे सत्र में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे तो डोईवाला नगर पंचायत के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग कोने से आए कवि-कवित्रियों ने अपनी रचनाओं से जोश भरने का कार्य किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की जिया साहित्य समिति के संरक्षक एस एस हिंदवाल, महामंत्री विजेंद्र सिंह नेगी देहरादून, राष्ट्रीय प्रचारक महेंद्र भट्ट(ग्वालियर), राष्ट्रीय मीडिया प्रचारक राजेंद्र सिंह रावत, झारखंड से कामेश्वर कुमार, गाजियाबाद से दाउ रंजीत शर्मा, इलाहबाद से विनयकुमार ,एनसी खंड़ेलवाल,हास्य कवि देहरादून से दिनेश भटट अंजना नैना कंडवाल, रूड़की से डॉ अनीता गोस्वामी,रेखा चतुर्वेदी,संगीता बहुगुणा,पंडित पुष्पराज गढ़ ,देहरादून से युवा कवि दीपक कैन्तुरा समेत तमाम कवि-कवित्रियों ने अपना काव्य पाठ किया।
इस हिंदी कवि सम्मेलन में युवा कवि दीपक कैंतुरा ने गढ़वाली कविता सुनाई। आपको बता दें की युवा कवि दीपक कैंतुरा की इस कविता को पांच लाख से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा है। इस कविता को लोग बहुत पसंद कर रहे है।
युवा कवि दीपक कैन्तुरा अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी कविताओं पर समाज में फैल रही कुरीतियों, पर्यावरण,भू-कानून के अलावा सरकार को भी समय समय पर जगाते रहते हैं। दीपक कैंतुरा का काव्य संग्रह उत्तराखंड के आंसू का तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विमोचन किया था।
दीपक कैन्तुरा का रैबार कार्यक्रम ने लोकभाषा को विश्व पटल पर नई पहचान मिली। वे लगातार दस वर्षों से अधिक आकाशवाणी, दूरदर्शन, राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कविताओं की प्रस्तुति दे चुके हैं। वर्तमान में दीपक कैन्तुरा नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल उत्तराखंड में सह संपादक हैं। और साथ में अपनी बोली, भाषा, संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए रैबार पहाड़ का पेज भी चलाते हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए संस्था की संस्थापिका जिया हिंदवाल का आभार जताया है।