Breaking News
Oplus_131072

Almora:: भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद के लिए 4 लोगों ने की दावेदारी, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक अलग अलग मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे है।

रविवार को धारानौला में एक निजी आवास में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक हुई। जिसमें ​पर्यवेक्षक के रूप में साकेत अग्रवाल और रेनू अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट और दुग्ध संघ अध्यक्ष ​गिरीश खोलिया ने इस बैठक में शिरकत की। निवर्तमान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने पुष्प गुच्छ देकर पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।

बैठक में पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। और रिपोर्ट को हाईकमान को भेजने की बात कही। कहा कि पार्टी व संगठन के विपरीत काम करने वालों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने दावेदारी की है। जिसमें विनोद लटवाल, नवीन बिष्ट, कमल अधिकारी तथा भानु अधिकारी शामिल है। बैठक में ग्रामीण मंडल के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …