Breaking News
Oplus_131072

VPKAS में दैनिक श्रमिकों का आंदोलन जारी, विधायक ने कहा, श्रमिकों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

अल्मोड़ा: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (VPKAS) हवालबाग के दैनिक श्रमिक पिछले कई दिनों से आंदोलन पर है। विधायक मनोज तिवारी ने संस्थान पहुंचकर श्रमिकों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। विधायक ने कहा कि श्रमिकों का उत्पीड़न किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने श्रमिकों को उनके साथ होने का आश्वासन दिया।

श्रमिकों ने कहा कि विगत कई वर्षों से सौ से अधिक दैनिक श्रमिक संस्थान में काम करते हैं। वर्तमान में उन्हें संस्थान से निकाले जाने का भय सता रहा है। अब वर्ष में एक दिन श्रमिकों की सेवा रोकने का नियम उन पर लागू किया जा रहा है। जबकि पहले कभी भी इस तरह का कोई नियम संस्थान द्वारा लागू नहीं किया गया है।

विधायक मनोज तिवारी ने श्रमिकों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि संस्थान द्वारा यदि श्रमिकों को निकाला जाएगा तो उम्र के इस पड़ाव में वह किस तरह अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे यह एक सोचनीय विषय है। कार्यरत दैनिक श्रमिकों को अगर संस्थान ने सेवा से हटाया तो उनके परिवारों के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

विधायक ने कहा कि संस्थान के अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, जो श्रमिक वर्षों से संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनको पुराने नियमों के आधार पर ही रखा जाना चाहिए। कहा कि श्रमिकों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …