कोसी बैराज से सिल्ट की सफाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, विधायक ने कहा- पेयजल संकट गहराया तो प्रशासन व विभागीय अधिकारी होंगे जिम्मेदार
अल्मोड़ा: विधायक मनोज तिवारी ने करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए कोसी बैराज से सिल्ट की सफाई नहीं होने पर समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया। और समय रहते सिल्ट की सफाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधायक मनोज तिवारी समर्थकों के साथ शुक्रवार को कोसी बैराज पहुंचे। जहां बैराज के पास पार्क में उन्होंने धरना प्रर्दशन किया। इस दौरान जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विधायक ने कहा कि गर्मी के सीजन में होनी वाली पेयजल की समस्या को देखते हुए उन्होंने पूर्व में अधिकारियों के साथ कोसी बैराज का भ्रमण किया था और बैराज में जमा सिल्ट को समय पर साफ करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सिल्ट की समस्या बनी हुई है, जिससे बैराज की वॉटर कैपिसिटी लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर गर्मी के सीजन में नगर व आस पास के गांवों में पेयजल संकट गहराया तो इसके लिए सीधे तौर पर जिला प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
धरना प्रदर्शन में पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पार्षद दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह, महेश चंद्र आर्या, दीप सिंह डांगी, डॉ मनोज जोशी, महेन्द्र बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, महेश चन्द्र, अनूप भारती, हेम तिवारी, मुकेश कुमार डैनी, वैभव पाण्डे, चन्दन सिंह भोज, विनोद वैष्णव, पूरन रौतेला, रमेश नेगी, हिमांशु मेहता, विनोद फुलारा, विनोद, बीके पांडे, आनंद बिष्ट, परितोष जोशी, हरेंद्र रावत, कुंदन सिंह बिष्ट, भूपेश सिंह बिष्ट, रविंद्र टम्टा, मदन सिंह डांगी, हेम चंद तिवारी, किरण आर्य, तारा तिवारी, गीता मेहरा, फहमीना खान, दीपा साह, दीपक कुमार, कार्तिक साह, चंद्रकिरण बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, अहमद अंसारी, दानिश अंसारी, नीरज पवार, अनुप भारती, हरेंद्र शैली, किशन सिंह, गजेंद्र फर्त्याल, बलवंत सिंह, संजू सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, संजय दुर्गापाल, मनोज बिष्ट, पुष्कर सिंह पिलख्वाल, रविंद्र सिंह पिलख्वाल, रविंद्र मुस्यूनी, भोला कुमार, रोहित रौतेला, मयंक बिष्ट, महेंद्र सिंह मेहता, राजेश कुमार, हिमांशु बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, आर्यन कुमार, निर्मला रावत, पुष्कर आर्य, देवेंद्र बिष्ट, पंकज तिवारी, दिनेश पिलख्वाल, महेश चंद्र सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।