Breaking News

महेश नयाल के जिलाध्यक्ष बनने पर जश्न, भाजपा हवालबाग मंडल ने कोसी बाजार में मिष्ठान वितरण किया

अल्मोड़ा। महेश नयाल के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह है। मंगलवार को भाजपा हवालबाग मंडल कार्यकारणी द्वारा यहां कोसी बाजार में जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान कर खुशी जताई।

मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने कहा कि महेश नयाल पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं। लंबे समय से उन्होंने पार्टी में अपनी सेवाएं दी है। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के बाद उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी। महेश नयाल को ​​जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर उन्होंने जिला व प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताया है।

यहां मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट के अलावा सुनील बिष्ट, सुन्दर मटियानी, आनंद डंगवाल, रोहित शर्मा, सुनील नेगी, श्याम मेहता, सुरेंद्र मेहता, प्रमोद जोशी, किशन रौतेला, नवीन जोशी, शिव सिंह बिष्ट, विनोद पंत, जगदीश बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …