Breaking News
Oplus_0

यूकेडी नेता आशुतोष व आशीष की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश, सरकार का पुतला फूंका

अल्मोड़ा। देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेताओं आशुतोष नेगी व आशीष नेगी की गिरफ्तारी को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। द्वाराहाट मुख्य चौराहे पर यूकेडी ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के बाद त्रिमूर्ति चौक पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना स्थल पर सभा में चौखुटिया और द्वाराहाट क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सभा में दल के जुझारू आशुतोष नेगी व आशीष नेगी को झूठे मुकदमों में गिरफ्तार करने को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया और शीघ्र उनकी रिहाई की मांग की।

यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, भुवन सिंह कठैत, चंदन सिंह नेगी, कैलाश फुलारा, विपिन चंद्र पंत, दान सिंह राणा, गोपाल सिंह रौतेला, गोपाल सिंह राणा, सुशील साह, गुड्डी देवी, परमानंद कांडपाल, प्रेम सिंह रावत, नवनीत बजेठा, हेमंत रौतेला, संदीप कुमार, हीरा सिंह रौतेला, हरीश भट्ट, योगेंद्र सिंह, भूपेंद्र किरौला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …