Breaking News
Accident logo
Accident logo

Road accident:: गहरी खाई में गिरी कार, 2 शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौत

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा-कोटी कालोनी सड़क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास एक हुआ है। जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मरने वालों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग ऋषिकेश से आ रहे थे। और हादसे का शिकार हो गए।

खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू अभियान जारी है। यह कार खाई से लुढ़कते हुए नदी में जा गिरीं हादसे के बाद कार चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार काफी रफ्तार में थी।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …