कालाढूंगी (नैनीताल)। टिकट न मिलने पर बागी हुए और निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुके भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट कल अपना नामांकन वापस लेंगे।
जानकारी के मुताबिक पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट को मनाने के लिए पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके बाद खुद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, गजराज बिष्ट के आवास पहुंचे और उनको कालाढूंगी सीट पर अपना नाम वापस लेने का आग्रह किया। बंद कमरे में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और भाजपा के बागी नेता गजराज बिष्ट के बीच बातचीत चली।
मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उन्होंने गजराज बिष्ट से चुनाव ना लड़ने की आग्रह किया जिसके बाद उनके आग्रह को स्वीकारते हुए गजराज बिष्ट ने अपना नामांकन वापस लेने की बात कही है और अब माना जा रहा है की वह अपना नामांकन कल वापस लेंगे।
शनिवार को बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गजराज बिष्ट ने पार्टी द्वारा सौतेला व्यवहार, नफरत करने का आरोप लगाया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र के दखल के बाद वह सोमवार को अपना नामांकन वापस ले सकते है।