अल्मोड़ा। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 1.37 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस लिंक मोटर मार्ग के दुरुस्त होने से आमजनमानस को आवागमन करने में कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने विधिवत रूप से लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा मौजूद रहें।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि सीएम घोषणा के अनुरूप करीब 700 मीटर का यह मार्ग बनकर तैयार हुआ है। लंबे समय से जनता द्वारा इसके पुनर्निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस मौके पर मेयर अजय वर्मा, सीडीओ दिवेश शाशनी, ईई प्रांतीय खंड लोनिवि हर्षित गुप्ता, पूर्वा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पार्षद अमित साह, पार्षद अभिषेक जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, दर्शन रावत, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, सीएल टम्टा, एके सिकंदर पंवार, अरविंद बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, दिनेश कर्नाटक, विद्या कर्नाटक, ई. एसएस डंगवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News