Breaking News
Oplus_131072

नवीन चंद्र वर्मा को दायित्व मिलने पर व्यापारियों ने मिष्ठान वितरण कर जताई खुशी

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा को प्रदेश सरकार में उपाध्यक्ष, राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का दायित्व सौंपा गया है। शनिवार को बाजार में व्यापारियों द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई।

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि व्यापार मंडल के मुखिया को सरकार द्वारा यह सम्मान देने दिए जाने से व्यापारियों में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, संरक्षक दीप लाल साह, गोविंद लाल वर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, प्रतेश पांडे, कमल भट्ट, ललित मिश्रा, आशु गोस्वामी, नरेंद्र कुमार, कार्तिक साह, रक्षित कार्की, राजेश साह, अमन, नीरज बोरा, बिलाल खान, मुकेश जोशी, गोविंद लाल वर्मा, संजय मेहरा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …