Breaking News

BJP कार्यालय में सक्रिय कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन, पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

अल्मोड़ा। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पार्टी कार्यालय में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल रहे।

जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, दुग्धसंघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा द्वारा भारतीय राजनीति में लाए गए बदलावों, भाजपा पार्टी के गठन से अब तक की यात्रा तथा केंद्र सरकार की पिछले 11 साल की उपलब्धियों आदि विषयों पर विचार रखें। वक्ताओं ने भाजपा की नीति व सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने किया।

यहां नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, राजीव गुरुरानी, रमा जोशी, एके सिकंदर पवार, लता पांडे, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, महिपाल बिष्ट, देवाशीष नेगी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, अमित साह, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, प्रेम बिष्ट, राधिका जोशी, रेखा आर्य, जगत भट्ट, मनीष जोशी, संदीप श्रीवास्तव, राजा खान, सीएल टम्टा, नेहा उप्रेती, चन्दन रावत, सुरेश लोहनी, जगदीश नगरकोटी, एस कुमार, विनोद लटवाल, मदन बिष्ट, आनंद कनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …