Breaking News
Oplus_0

मेडिकल कॉलेज में AFMS कैरियर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन, मेडिकल छात्र-छात्राओं को सेना में चिकित्सा सेवा के अवसर बताए

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) में करियर संभावनाओं को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को AFMS में उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एआरओ डॉ. पुष्पल चक्रवर्ती तथा आरएमओ मेजर डॉ निखिल द्वारा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं को सेना व सशस्त्र बलों में चिकित्सा पेशेवरों की भूमिका, चयन प्रक्रिया, सेवा जीवन की चुनौतियां एवं अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

यहां नो​डल अधिकारी डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. उर्मिला पलड़िया सहित कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …