Breaking News
Oplus_0

अल्मोड़ा में बुजुर्ग महिला से लूट, आरोपित बिशन पहाड़ी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूटपाट की घटना से सनसनी फैल गई। बदमाश वृद्धा के दोनों कानों से कर्णफूल छीन कर फरार हो गया था। छीनाझपटी में महिला के दोनों काट फट गए। आरोपित पीड़िता को लहूलुहान हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया था।

घटना दन्या थाना क्षेत्र की है। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता मधुली देवी पत्नी स्व. दुर्गा दत्त पाण्डे, निवासी ग्राम अंडोली (रिखाड़ी) ने बताया कि बीते नौ अप्रैल यानि बुधवार को अपने भाई से मिलने आयी थी। अपने गांव अंडोली को जाने के दौरान चौना के पास एक युवक ने उसे धक्का देकर घसीटकर उसके दोनों कानों से कर्णफूल खींच कर ले गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। आरोपित की पहचान बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी, निवासी कफलनी, दन्या के रुप में हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर फल्याट गांव से पहले दन्या की ओर आ रहे लूट के आरोपित बिशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने महिला से लूटे हुए कर्णफूल अपने ससुराल चौना में छुपा रखे थे। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …