अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर मेहरा के गृह क्षेत्र सल्ट मौलेखाल पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेहरा ने सभी से जनसंपर्क करते हुए सभी का धन्यवाद किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। दूर-दराज गांवों से आईं महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों ने महेश्वर मेहरा को बधाई दी।
इस दौरान मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सल्ट क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जहां भी सम्भावनाएं होंगी वहां चाय के बागानों को विकसित किया जायेगा।
कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत शांति मेहरा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, चंदन सिंह मनराल, मनोहर सिंह नेगी, गणेश रावत, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष रोहित मेहरा, छात्र संघ अध्यक्ष रामनगर आशीष मेहरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष रवि दत्त खंतवाल, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम रावत, लछम सिंह, नीमा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।