Breaking News
Oplus_131072

BJP का गांव चलो बूथ चलो अभियान जारी, कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर बताईं सरकार की उपलब्धियां

अल्मोड़ा। स्थापना दिवस को लेकर भाजपा ने गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को नगर क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को केंद्र सरकार के पिछले 11 साल के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

जिला उद्योग केंद्र बूथ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सरकार की उपलब्धियों को आम जन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नई बुलंदी पर पहुंच रहा है। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस उद्देश्य के साथ अपना कर्तव्य निभा रहा है।

यहां नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा, पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के दिए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्य कर रहा है। प्रत्येक बूथ में जाकर कार्यकर्ता प्रवास कर रहे हैं और सरकार के कार्यों को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।

यहां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, एके सिकंदर पवार, धर्मवीर आर्या, नवीन बिष्ट, प्रमोद पवार, देवेंद्र भट्ट, अनुप कुमार, आशीष कुमार, जगदीश नगरकोटी, गौरव कांडपाल, आशीष कुमार, राजिक अंसारी, रमेश लाल, पीयूष कुमार, राहुल जोशी, संजय जोशी, विजय भट्ट सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …