Breaking News
Oplus_0

PM मोदी के सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा देश: टम्टा

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ चलो अभियान के तहत शनिवार को नगर के कई बूथों में प्रवास, भ्रमण व बैठक कर लोगों से संपर्क किया। यहां चौसार, जीवनपुर बूथ में हुई बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिरकत की।

इस मौके पर मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने जातिवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी को जातियों से ऊपर उठकर देशप्रेम की भावना जगानी होगी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि कई लोग बिना जानकारी के भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार किया है।

यहां नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पार्षद अमित साह, अर्जुन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, पंकज जोशी, संजीव जोशी, मीरा मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, अभिषेक जोशी, गोविंद पिल्खवाल, लीला बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

नगि सभागार में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक, अनदेखी पर प्रदेश कार्यकारणी के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

अल्मोड़ा: नगर निगम सभागार में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की आकस्मिक बैठक हुई। शाम 4 …