अल्मोड़ा। उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन रानीखेत में एक होटल सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें संघ की नई कार्यकारणी के चुनाव हुआ। जिसमें किशोर जोशी लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष एवं जगदीश सिंह भंडारी लगातार तीसरी बार जिला मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र घुघत्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कांडपाल चुने गए। दिनेश चौहान ने राजेंद्र घुघत्याल को समर्थन करते हुए अपना नाम वापस ले लिया। शेष 17 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतीय महामंत्री कुबेर सिंह कड़ाकोटी रहे।
चुनाव अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत हरेंद्र शाह तथा पर्यवेक्षक प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य गोविंद सिंह बोरा व प्रीतम सिंह बर्तवाल की देखरेख में चुनाव हुए। दिगम्बर नेगी, चंद्रवीर सिंह नेगी, मुकेश नेगी, प्रेम सिंह फर्स्वाण, कमल जोशी आदि ने चुनाव में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका देवकी आर्या तथा संचालन प्रकाश जोशी ने किया।
कार्यक्रम में चंदन सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, नंदन रावत, पूरन बोरा, बलवंत सिंह अधिकारी, मनोज पाठक, दिनेश भंडारी, हरीश बिष्ट मोहन सिंह, राम सिंह जनी, उमेद सिंह मनराल, त्रिलोचन जोशी, चंद्र प्रकाश पपनै, तारी राम, प्रताप नेगी, कमलेश गिरी, किशन राम, ललित पांडे, जीवन मेहरा, ललित पालीवाल, संजय बिष्ट, सुरेंद्र सिंह भंडारी, गोविंद जोशी, गोकुल दुर्गापाल, रमेश वर्मा, दयाल सिंह, गौरव रावत, ज्ञान सिंह, बलवीर सिंह, कैलाश जोशी, जगत मनराल, राम सिंह, संजय जोशी, भुवन सिराड़ी, नवीन जोशी, दिनेश भट्ट, त्रिभुवन चौधरी, नारायण मेहरा, मनोज शर्मा, शांति जुयाल, जीवन जोशी व पवन आदि मौजूद रहे।