Breaking News
Oplus_0

अल्मोड़ा में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हजारों की नगदी बरामद

अल्मोड़ा। सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले तीन लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुए के फड़ से हजारों रुपये व ताश की गड्डी बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा औचक चेकिंग के दौरान जोशीखोला राजपुरा में जुआ खेल रहे सुधीर कुमार, मयंक कुमार तथा मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनके पास से 39,400 रुपये व एक ताश की गड्डी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को जनपद में अवैध गतिविधियों की रोकथाम व सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने व सट्टा लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …